मानसी. स्थानीय स्टेशन पर सोमवार को 22233 वंदेभारत ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गयी. मौत की सूचना स्टेशन मास्टर के द्वारा प्राप्त मेमो के आधार पर एक अज्ञात बुजुर्ग के शव को बरामद किया गया. रेल थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सोमवार को रेलवे स्टेशन मानसी गेट संख्या 30 पोल संख्या 115/23 के पास वंदेभारत ट्रेन से कटकर मौत हो गई. जहां देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई. अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है.
मानसी स्टेशन पर वंदेभारत ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत
अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है.
