मध्य विद्यालय कासिमपुर में शिक्षा समिति का हुआ गठन

मध्य विद्यालय कासिमपुर में शिक्षा समिति का हुआ गठन

खगड़िया. सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय कासिमपुर में शिक्षा समिति के गठन को लेकर बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संकुल समन्वयक अनिल कुमार ने की. बताया कि सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव पिंकू देवी, सदस्य क्रांति देवी, प्रियंका सिंह, सरिता देवी, पिंकू देवी, साबरी देवी, सोनी देवी, कोमल कुमारी, रूबी देवी, रूचि कुमारी एवं मंजू देवी को मनोनीत किया गया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर कक्षा 6 से 8 से चयनित छात्र, छात्रा का पंचायत स्तर पर पेंटिंग का आयोजन किया गया. जिसमें सुरक्षित समाज के लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गयी, जिसमें छात्रा प्रियंका कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >