शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे ई-रिक्शा होंगे बंद, रूट का होगा निर्धारण

भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा

खगड़िया. शहर के रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर में रविवार को यातायात मित्र, शहर के व्यवसायी व जनप्रतिनिधियों की बैठक यातायात पुलिस उपाधीक्षक त्रिलोक कुमार मिश्रा के साथ हुई. बैठक की अध्यक्षता यातायात डीएसपी श्री मिश्रा ने की. बैठक में भाग ले रहे लोगों को यातायात डीएसपी ने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले जगहों पर बंबू लगाकर स्थायी नो एंट्री लगाया जायेगा. भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. डीएसपी ने कहा कि बलुआही गांधी पार्क के समीप, बखरी बस स्टैंड, पेट्रोल पंप के समीप, कोशी कॉलेज रोड स्थित होमगार्ड चौक के समीप सहित अन्य जगहों पर बैरिकेटिंग लगायी जाएगी. कहा कि शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले ई रिक्शा को बंद किया जायेगा. ई-रिक्शा को रंगीन पेंट कर रूट निर्धारण किया जायेगा. कलर के हिसाब से ई-रिक्शा चलेगा.

ई-रिक्शा संघ व चालकों के साथ 23 को होगी बैठक

ई-रिक्शा का रूट निर्धारण के लिए ई-रिक्शा संघ, चालकों के साथ 23 फरवरी को बैठक होगा. बैठक में अवैध रूप से ऑटो चालक द्वारा एमजी मार्ग, राजेंद्र चौक पर लगाने पर चर्चा किया जायेगा. बैठक यातायात थाना परिसर में होगी.

निर्धारित

जगह से बाहर दुकान लगाने वाले से वसूला जाएगा जुर्माना

राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक जितने भी कट है, उस स्थान पर यदि कोई दुकान लगाते हैं तो नगर परिषद द्वारा उनके सामान को जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही जुर्माना की राशि भी वसूला जायेगा. बताया कि इससे पहले बैठक में यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, यातायात पुलिस मित्र द्वारा राजेंद्र चौक से स्टेशन चौक तक सब्जी विक्रेताओं को जगह चिन्हित कर दिया गया था. साथ ही ठेला हटवाकर जगह चिन्हित कर दिया गया था. जिससे जाम की समस्या बहुत हद समाप्त हुई है. लेकिन कुछ दुकानदार मार्क से बाहर दुकान लगा रहे हैं, उनलोगों का भी नगर परिषद द्वारा समान जब्त कर जुर्माना वसूला किया जायेगा.

स्टेशन परिसर में जबरन होती है पार्किंग की वसूली

स्टेशन परिसर और राजेंद्र चौक स्थित रेलवे पार्किंग के ठेकेदार को निर्देश दिया गया कि पार्किंग बोर्ड लगाए ताकि लोगों से जबरन पार्किंग नहीं वसूल किया जाय. कहा कि ऐसा देखा जाता है कि स्टेशन परिसर पार्किंग ठेकेदार कोई मोटरसाइकिल, चार चक्का वाहन,ई रिक्शा और ऑटो पैसेंजर छोड़ने के लिए जाते हैं तो उससे जबरन पार्किंग चार्ज वसूल किया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिये. बैठक में आरपीएफ थानाध्यक्ष अरविंद राम, यातायात पुलिस मित्र अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, उपाध्यक्ष वकील यादव, वार्ड पार्षद अक्षय सूरी, सदस्य सह पूर्व वार्ड पार्षद विजय यादव, मनोज चौधरी, विनय गुप्ता, उदय शंकर, मो. नसीम उर्फ लंबू, मो. शाहबुद्दीन, ई रिक्शा संघ के संयोजक रौशन कुमार, मुकेश पोद्दार सहित शहर के व्यवसायी एवं फुटकर विक्रेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >