डीटीओ ने की वाहनों की जांच, काटा गया चालान

समाहरणालय के मुख्य द्वार के समीप सोमवार की शाम जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की हो रही जांच प्रेस व पुलिस लिखे बाइक की गहनता से की जा रही थी जांच खगड़िया. समाहरणालय के मुख्य द्वार के समीप सोमवार की शाम जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वाहन चालक इधर उधर भागते नजर आ रहे थे. जांच के दौरान चालकों से जुर्माना वसूल की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले का लाइसेंस व ट्रक व ऑटो गाड़ी का कागजात की जांच की जा रही थी. बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई. कुछ मामलों में चालान भी काटा गया. उन्होंने कहा कि लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया है. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह जरूरी हो गया है कि सभी दोपहिया वाहन चालक सुरक्षा के नियमों का पालन करें. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ना चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. डीटीओ ने बताया कि जिले अलग-अलग जगहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान कई वाहन जब्त भी किये गये. इसके साथ कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. मौके पर एमवीआई अनिल कुमार, एमवीआई आकांक्षा, इसीआई अरुण कुमार दास, लाल मणि कुमार, रविना टंडन, लता कुमारी सहित दर्जनों पुलिस तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >