शराब के नशे में पियक्कड़ गिरफ्तार

आरोपित पर सनहा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेज दिया गया

चौथम. थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट से चौथम पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान सोनवर्षा घाट निवासी कमलेश्वरी सिंह के पुत्र आमोद सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. जिसकी पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर से जांच में हुई. जिसके बाद आरोपित पर सनहा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >