नशे में हंगामा करते शराबी गिरफ्तार

नशे में हंगामा करते शराबी गिरफ्तार

बेलदौर. थाना क्षेत्र के उसराहा गांव में शराब के नशे में राहगीरों को गाली गलौज कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक उसराहा गांव निवासी ललन महतो शराब पीकर राहगीरों को गाली गलौज कर रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दी. सूचना पर तत्काल टोल फ्री नंबर पुलिस उक्त स्थल पहुंचकर हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस गिरफ्तार शराबी से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी के द्वारा एक शराबी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >