चौथम. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथम का शनिवार को डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया. बताया जाता है कि डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर डीआरडीए के निदेशक जांच करने पहुंचे थे. इस दौरान निदेशक ने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, दवा वितरण पंजी, एक्स-रे, ईसीजी और जनरेटर की जांच की. साथ ही अस्पताल के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया. डीआरडीए निदेशक ने प्रसव लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि की स्थिति की जानकारी ली. टीबी मरीजों की दवा और फॉलोअप की स्थिति भी जानी. निदेशक ने कहा कि वे सभी बिंदुओं पर जिलाधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे. वहीं इसके पश्चात निदेशक ने धुतौली मालपा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान चौथम सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार और अस्पताल प्रबंधक अमर कुमार भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
