डॉ सलील बने बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य

डॉ सलील बने बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य

मानसी. सामाजिक कार्यकर्ता सह बिहार भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोनीत किया है. सदस्य मनोनीत किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है. जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, मानसी मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र सूर्या, अनुसूचित जाति भाजपा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू पासवान, मानसी मंडल पूर्व अध्यक्ष राजाराम सिंह, गोपाल सिंह, प्रेमजीत प्रजापति, जितेंद्र यादव, प्रो अरविंद सिंह, जिला मीडिया प्रवक्ता मनीष सिंह, वंदना भारती, गोपाल कृष्ण चौधरी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जसवाल व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अभार प्रकट किया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ सलील को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने पर खगड़िया भाजपा पार्टी में मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >