कोशी कॉलेज में मनायी गयी डॉ हैनीमेन की 271वीं जयंती

होम्योपैथ की दवा सिजीगियम जम्बोलेनम से ब्लड शुगर किया जाता है नियंत्रित

– होम्योपैथ की दवा सिजीगियम जम्बोलेनम से ब्लड शुगर किया जाता है नियंत्रित खगड़िया. स्थानीय दी होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन शाखा द्वारा जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती मनायी गयी. स्थानीय कोशी कॉलेज के सभागार में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर डायबिटीज एवं थाराइड के इलाज में होम्योपैथी की भूमिका तथा किडनी की विक्रति पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार सह जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रशुराम सिंह ने किया. मंच संचालन डॉ. मदन सिंह ने किया. समारोह का उद्घाटन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सभा को गोरखपुर के चिकित्सक डॉ. अश्वनी राय, वाराणसी होम्योपैथी रिसर्च सेंटर के डॉ. केएन ओझा ने संगोष्ठी में मधुमेह रोग के कारण एवं उसके होम्योपैथी दवा से इलाज पर विस्तार से चर्चा किया. भागलपुर से डॉ. एसएम भौमिक, डॉ. निरंजन मंडल, डॉ. आत्मा राम, साहेबपुर कमाल से डॉ. मुन्ना चौधरी, एचएमएआई के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. सिम्मी कुमार, सचिव डॉ. राजेश कुमार सिंह, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम लोचन, डॉ. राजकिशोर द्वारा सम्मानित किया गया. जयंती समारोह में डॉ. राम प्रकाश, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. राम गुलाम शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा के अलावे 100 चिकित्सक उपस्थित थे. डॉ. राम लोचन ने बताया कि सिजीगियम जम्बोलेनम से ब्लड शुगर कम करने की सबसे प्रभावी होम्योपैथिक दवाओं में से एक है. यह अत्यधिक प्यास और बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षणों को कम करने में सहायक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >