पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति को लेकर मां कात्यायनी मंदिर व कसरैया धार का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

खगड़िया डीएम विक्रम विरकर ने मां कात्यायनी मंदिर और कसरैया धार का दौरा कर पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

फोटो-31 कैप्सन-कार्य स्थल का निरीक्षण करते डीएम विक्रम विरकर. खगड़िया. जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने गुरूवार को जिले में पर्यटन विकास से संबंधित प्रस्तावित एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए क्षेत्र भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पर्यटन स्थलों का समग्र एवं योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने चौथम प्रखंड अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर पर्यटन की दृष्टि से प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने मंदिर परिसर में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, आवागमन की सुविधा तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी प्रवीण कुमार उपस्थित थे. उन्होंने प्रस्तावित कार्यों की अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया. इसके बाद डीएम ने कसरैया धार का निरीक्षण कर आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल की भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विकास की कार्ययोजना तैयार करने तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि जिले के धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का सुनियोजित विकास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तावित योजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिया. इस दौरान एसडीओ धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >