डीएम ने देर रात किया अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण

DM inspected the sub-divisional hospital late at night

गोगरी. जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सोमवार की देर रात्रि करीब 11 बजे गोगरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया. साथ ही मौके पर ड्यूटी कर रहे चिकित्सक से पूछताछ किया. जिसमें रोस्टर के अनुसार डॉक्टर ललित कुमार को ड्यूटी पर रहना चाहिए था लेकिन उसके बदले में निग्वेल कुमार नीरज ड्यूटी पर मौजूद थे. जिससे डीएम ने पूछताछ की और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश से डॉक्टर ललित कुमार के बारे में जानकारी ली गई. जहां प्रभारी के द्वारा बिना छुट्टी लिए ही गायब होने की बात बतायी. इसके बाद डॉक्टर शोभा रानी के भी अस्पताल से गायब रहने और उनकी अनुपस्थिति की जानकारी डीएम ने ली. निरिक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद परिजन ने डीएम को आशा मंजू कुमारी की शिकायत करते हुए कहा की अस्पताल के बाहर से दवाई और सुई मंगवाने के लिए पैसा लेने की शिकायत किया जिसपर डीएम ने प्रभारी पर सख्त नाराजगी दिखाते हुए जांच का आदेश दिया है. डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं सहित मरीज को दिए जाने वाली अन्य सुविधाओं की जांच की. उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में निश्चित रूप से मरीज को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >