मंडल के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख पर मंथन

प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय मानसी बाजार में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक मानसी. प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय मानसी बाजार में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मानसी मंडल के सभी बूथ पर पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख पर विचार किया गया. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता मदन गुप्ता ने की. बैठक में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सनम कुमारी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पवन पौद्दार, मिट्ठू प्रसाद मधेशिया, रंजीत दास जिला उपाध्यक्ष एसी मोर्चा, वकील सिंह मंडल उपाध्यक्ष, चन्द्र गुप्त कुमार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय पौद्दार, गुड्डू साह पूर्व मंडल महामंत्री, प्रकाश सिंह कार्यालय मंत्री, अनिल कुमार पौद्दार आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत खुटिया गौरव कुमार के आवास पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर मानसी मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सूर्या के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत, इन्द्र भूषण कुशवाहा, नंदु साह , मृत्युंजय झा ,मनीष राय, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू, फुलचंद्र कुमार सिंह, वीकेश पासवान, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >