मध्य विद्यालय तेलिया बथान में आज लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

मध्य विद्यालय तेलिया बथान में आज लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

गोगरी. अनुमंडल के परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत वार्ड नंबर 8 मध्य विद्यालय तेलिया बथान में जांच शिविर का आयोजन 28 जुलाई को आसरा केंद्र के द्वारा आयोजित होगा. इसकी जानकारी दिव्यांग जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजन एवं वृद्ध जनों को नि:शुल्क बैटरी चलित साइकिल, ट्राईसाईकिल बैशाखी एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करवाये जायेंगे. जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों का आय प्रमाण पत्र, यूआईडी कार्ड, वृद्ध जनों के लिए आधार कार्ड आय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है. अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांगजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योजना का लाभ लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >