मुंगेर शैक्षणिक भ्रमण को लेकर देवका के छात्र-छात्राएं हुए रवाना

छात्र-छात्राएं मुंगेर के भीमबांध और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कर रहे हैं

चौथम. प्रखंड अंतर्गत कन्या उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवका के छात्र-छात्राएं शनिवार को मुंगेर के शैक्षणिक भ्रमण पर गए. इस दौरान मुखिया शशिभूषण कुमार और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने परिभ्रमण पर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया. इस भ्रमण दल में विद्यालय प्रधान चंद्रभानु कुमार सहित चार शिक्षक भी शामिल हैं. छात्र-छात्राएं मुंगेर के भीमबांध और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कर रहे हैं. विद्यालय प्रधान चंद्रभानु कुमार ने शनिवार को दोपहर दो बजे बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत आयोजित की गई है. इसका उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक सौंदर्य, जैसे पहाड़ और झरने, से परिचित कराना है. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास होगा. मुखिया शशिभूषण कुमार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है. उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >