बांध पर बसे महादलित परिवारों को परचा दिलाने की मांग को लेकर सीओ से लगायी गुहार

बांध का चौड़ीकरण एवं ऊंची करण का कार्य चल रहा है.

चौथम. प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बोरने पंचायत के सरैया मुसहरी में महादलित परिवार जमीन नहीं रहने के कारण वॉटरवेज बांध पर बरसों से बसे हुए हैं. बांध का चौड़ीकरण एवं ऊंची करण का कार्य चल रहा है. बांध पर बसे महादलित परिवार का घर बांध निर्माण कंपनी के द्वारा उजार कर बेघर किया जा रहा है. सोमवार को भाकपा जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह, मुखिया सोनी देवी सहित दर्जनों महादलित परिवार आवेदन लेकर सीओ से मिलकर जमीन उपलब्ध कराकर बसाने का आग्रह किया. तत्काल बांध निर्माण कंपनी द्वारा जबरन घर उजाड़ने पर रोक लगाने का मांग की. अंचल अधिकारी चौथम ने आश्वासन देते हुए कहा कि परचा के लिये कार्य किया जायेगा. मौके पर लालचंद सदा, कंचन सदा, रामप्रवेश पासवान, चंदन देवी, पार्वती देवी, कमलेश्वरी पासवान, दयानंद रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >