पसराहा में रेलवे ट्रेक के समीप सिर कटी लाश बरामद

रेलवे ट्रेक के समीप सिर कटी लाश बरामद

खगड़िया. पसराहा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रेक पर अधेड़ का सिर कटी लाश बरामद किया गया. जीआरपी ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पसराहा स्टेशन से पूरब करीब सौ गज की दूरी पर एक अज्ञात अधेड़ पुरुष की सिर कटी लाश देखा गया. महेशखूंट स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दिया. महेशखूंट स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को बताया कि पसराहा स्टेशन से आगे पोल संख्या 91/13 अप व डाउन ट्रेक के बीच सिर दो हिस्सों में कटी लाश है. जिसका उम्र लगभग 55 वर्ष है. जीआरपी ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >