दिवंगत पूर्व मंत्री मिश्री सदा की मनायी गयी पुण्यतिथि

प्राचार्य ने स्व मिश्री सदा को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व शिक्षा के प्रति लगाव की चर्चा की

खगड़िया. एमएस कॉलेज अलौली सोनिहार के संस्थापक पूर्व मंत्री दिवंगत मिश्री सदा की पुण्यतिथि मनायी गयी. प्राचार्य डॉ अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने उनके स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर नमन किया. प्राचार्य ने स्व मिश्री सदा को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व शिक्षा के प्रति लगाव की चर्चा की. मौके पर अलौली के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश यादव, संत पॉल स्कूल बरारी के निदेशक दानेश्वर यादव, प्रशाखा पदाधिकारी बिहार विधानसभा सुशील कुमार, शंकुतला देवी, कमल कंचन, दिलीप केसरी, सीनेट सदस्य प्रो. शतेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ राज किशोर प्रसाद, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ सतीश प्रसाद सिंह, प्रो. अरुण कुमार, प्रो बैद्यनाथ प्रसाद चौरसिया, डॉ सुशील कुमार वर्मा, प्रो आनंद चंद्र झा, प्रो. सुधीर कुमार चौरसिया, प्रो शशि भूषण चौरसिया, प्रो पूनम देवी, प्रधान सहायक शिव प्रसाद सिंह, शिव कुमार सिंह, नूनू प्रसाद, सुधीर कुमार, लेखापाल परमानंद साह, लाल किशोर साह आदि ने श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >