बलुआही बापू पार्क में मनायी गयी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि

इस अवसर को सर्वोदय दिवस के रूप में भी पहचाना जाता है

खगड़िया. बापू नगर बलुआही स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रमणि मिश्रा, ऋतुराज उर्फ शम्मी सिंह, मुरारी यादव, आयुष सिंह आदि ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी जाती है. इस अवसर को सर्वोदय दिवस के रूप में भी पहचाना जाता है. महात्मा गांधी, जिन्हें हम प्यार से बापू कहते हैं, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >