सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के बीच हडकंप मच गया. सीएस ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, उपाधीक्षक कार्यालय, दवा काउंटर, स्टोर रूम, लेबर रूम, पैथोलैब, एक्सरे रूम का निरीक्षण किया. जहां मौजूद चिकित्सक व हेल्थ मैनेजर को दिशा निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल के पिछले भाग का जायजा लिया. इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया. जहां इलाज करा रहे मरीज से बात भी की. फिर पहले मंजिल पर पहुंच लेबर रूम का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने ऑपरेशन, दवा की उपलब्धता और भर्ती रहने के दौरान मरीजों को मिली सुविधा आदि के संबंध में अस्पताल इंचार्ज से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद कार्यालय में जाकर पंजियों का अवलोकन किया. सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया गया, जो संतोषप्रद रहा. हमलोग मुख्य रूप से अस्पताल की व्यवस्था, मरीज को मिलने वाली सुविधा और साफ सफाई को ही देखने आये थे. लेकिन निरीक्षण के दौरान सूचना पूर्ण रूप से अस्पताल में साफ- सफाई पाया गया है. इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम व दवा स्टोर का भी जायजा लिया गया. मौके पर डॉ शोभा रानी प्रसाद, प्रबंधक रूपक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >