तेलौछ में आयोजित जन समाधान शिविर में उमड़ी भीड़

प्रखंड अंतर्गत तेलौछ पंचायत सरकार भवन परिसर में सोमवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया.

चौथम. प्रखंड अंतर्गत तेलौछ पंचायत सरकार भवन परिसर में सोमवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया दिव्या कुमारी ने की. मुखिया ने बताया कि इस शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों के स्टॉल लगाये गये. जहां विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की सुनवाई की गई. बताया जाता है कि जिन आवेदनों का निबटारा पंचायत स्तर पर संभव था. उनका तुरंत समाधान किया गया. शेष आवेदनों को प्रखंड या जिला स्तर पर निबटाने के लिए भेजा जाएगा. बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जा रहे हैं. और सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, चौथम सीएचसी के डॉ. ब्रजेश कुमार, जीविका परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार, पशु-चिकित्सक सहित सभी विभागों के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >