बकाया पैसे मांगने पर मारपीट करने की शिकायत

बकाया पैसे मांगने पर मारपीट करने की शिकायत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव निवासी रामोतार सिंह के पुत्र अंकित आनंद ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बकाया पैसे की मांग करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है. पीड़ित के मुताबिक वे टावर निर्माण करने का काम करते हैं. वहीं टावर निर्माण कार्य में राम सिंह के पुत्र छोटेलाल कुमार को एक लाख 67 हजार 460 रुपये बीते नौ मई को दिया था, लेकिन उक्त रुपया लेने के बाद उक्त युवक बीते रविवार को मानसी से गाड़ी पकड़ा. लेकिन उक्त युवक अंकित आनंद के साइड पर नहीं जाकर दूसरे के साइड पर चला गया. जब रुपए की मांग करते हैं तो गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी. इसके कारण पीड़ित परिजनों में भय का माहौल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >