पीरनगरा के बुनियादी रामजानकी ठाकुरबाड़ी के कमेटी के बाबा के खिलाफ की शिकायत

पीरनगरा के बुनियादी रामजानकी ठाकुरबाड़ी के कमेटी के बाबा के खिलाफ की शिकायत

बेलदौर. प्रखंड के पीरनगरा पंचायत निवासी रामजानकी ठाकुरबाड़ी के सचिव स्वर्गीय पंचित यादव के पुत्र लखन लाल यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गड़बड़ी करने वाले बाबा के खिलाफ शिकायत की है. आवेदन में इन्होंने बताया कि गठित कमेटी के एक बाबा शत्रुघ्न दास न्यास में दिये गये ठाकुरबाड़ी की जमीन को गलत मंशा से बेचने के प्रयास में है. इन्होंने बताया कि उक्त कमेटी के अध्यक्ष सीओ है, जबकि सचिव लखन लाल यादव सहित 11 सदस्यीय टीम न्यास बोर्ड द्वारा एवं पंचायत स्तरीय आम सभा द्वारा गठित किया गया है. आरोप लगाया कि ठाकुरबाड़ी के माहौल को बिगाडने में संलिप्त उक्त बाबा को न्यास बोर्ड पटना के द्वारा पहले ही निष्कासित किया जा चुका है. उक्त मामले में लगाये गये आरोप को निराधार बताते बाबा शत्रुघन दास ने बताया कि उनको ठाकुरबाड़ी के जमीन से कोई लोभ-लालच नहीं है. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >