पांच साल से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, रखरखाव भुगतान पर उठे सवाल

खगड़िया में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय पिछले पांच वर्षों से वीरान पड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से इसका उपयोग नहीं हुआ और अब यह जर्जर हो चुका है. रखरखाव के नाम पर हो रहे कथित वित्तीय अनियमितता पर सवाल उठ रहे हैं.

खगड़िया : प्रखंड के तेलिहार पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित महादलित टोला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब पांच वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में पड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से शौचालय कभी उपयोग में नहीं आया और हमेशा बंद रहा.

ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में शौचालय भवन, दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. देखरेख के अभाव में यह भवन जर्जर होता जा रहा है, जिससे सरकार की योजना का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय के रखरखाव के नाम पर संबंधित स्वयं सहायता समूह को हर माह छह हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जबकि धरातल पर किसी प्रकार का रखरखाव नहीं किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, कथित वित्तीय अनियमितता पर रोक लगाने तथा सामुदायिक शौचालय की मरम्मत कर इसे आम लोगों के उपयोग के लिए जल्द चालू कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amit kumar singh

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >