मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार, प्राथमिकी

खनन माफिया द्वारा बनी गंगा घाट एवं भदलय गंगा घाट से रात के अंधेरे में अवैध ढंग से मिट्टी खनन किया जाता है

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के केशव चौक गुरुवार की देर रात मिट्टी लोड ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किया है. एएसआई राजू कुमार ने रात्रि गश्ती के दौरान भदलय गंगा घाट से मिट्टी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया. ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था. ड्राइवर पुलिस को देखकर फरार हो गया. ट्रैक्टर के मालिक भदलय गांव निवासी सनोज यादव पर अवैध खनन का मामला दर्ज कर डीटीओ एवं खनन विभाग को फाइन के लिए भेजा गया. बता दें कि खनन माफिया द्वारा बनी गंगा घाट एवं भदलय गंगा घाट से रात के अंधेरे में अवैध ढंग से मिट्टी खनन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >