करेंट लगने से बालक की मौत

करेंट लगने से बालक की मौत

चौथम. थाना के धुतौली में करेंट लगने से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान धुतौली निवासी मो अहमद के 12 वर्षीय पुत्र मो आदिल के रूप में हुई. बताया जाता है कि आदिल पानी लेने घर मे लगे मोटर के पास गया और वहीं मोटर चलाने के क्रम में करेंट लग गया. करेंट लगने पर आनन फानन में परिजन इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक ले गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसकी सूचना चौथम थाना में दी गयी. खबर मिलते ही चौथम पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया. इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातमी छा गया. जबकि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि डॉ दीपक कुमार सहित कई लोग पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >