डूबने से बालक की मौत

मृत बच्चे की पहचान नवादा निवासी छठी लाल सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के रूप की गयी.

चौथम. जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव में सोमवार को बागमती नदी की उपधारा में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नवादा निवासी छठी लाल सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के रूप की गई. बताया गया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर 8 से 10 बच्चे एक साथ नवादा गांव से पूर्व उफनाई बागमती की पानी में स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया. साथी बच्चों द्वारा शोर किए जाने पर ग्रामीणों के द्वारा बच्चे को पानी से जल्दबाजी में ढूंढ कर निकाल लिया गया. बच्चे को निकाल कर ग्रामीणों ने इलाज के लिये सीएचसी में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर चौथम थाने के एसआई राकेश कुमार के द्वारा नवादा गांव पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया. तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >