कुम्हरचक्की में डूबने से बालक की मौत

कुम्हरचक्की में डूबने से बालक की मौत

खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की गांव के समीप गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से बालक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि कुमहरचक्की गांव निवासी राजेश यादव का चार वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार बच्चों के साथ घर के समीप शौच कर रहा था. इसी दौरान पांव फिसलने से गहरे पानी में चला गया. जिससे अभिराज कुमार की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा पानी से बालक को बाहर निकाला गया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीए अनुज कुमार कुम्हरचक्की पहुंचकर मृतक बालक के परिजन को सांत्वना दिया. पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता करते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया. मौके पर जिला महामंत्री बीजेपी सुनील चौधरी, पूर्व जिला प्रवक्ता बीजेपी राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सन्हौली राजीव मोहन सिंह, जिला प्रवक्ता बीजेपी कुंदन सिंह, बीजेपी अनुपम सिंह बीजेपी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, दीपक, सचिन, पुस्कर, अंशुमन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >