कैंसर दिवस पर शिविर का आयोजन, कई मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

उच्च जोखिम वाले मामलों की पहचान कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की व्यवस्था भी की गई

चौथम. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जहां नीति आयोग और जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों की आवश्यक जांच की गई. शिविर में इनमें टीबी, एनीमिया, गर्भवती महिलाओं की जांच, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और स��्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग शामिल थी. इसके अतिरिक्त, उच्च जोखिम वाले मामलों की पहचान कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की व्यवस्था भी की गई. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था. इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य सरकार और प्रशासन की मंशा के अनुरूप लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था. इस अवसर पर चौथम सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार के अलावा डॉ कुंदन कुमार, डॉ. देवव्रत कुमार और डॉ प्रेरणा सहित एएनएम सीता कुमारी, अर्चना कुमारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >