तप करने से मोक्ष की होती है प्राप्ति -स्वामी पुरुषोत्तम

तप करने से मोक्ष की होती है प्राप्ति -स्वामी पुरुषोत्तम

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में गुरुवार को एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वामी पुरुषोत्तम महाराज ने उपस्थित सत्संग प्रेमियों को संबोधित करते हुआ कहा झूठ नहीं बोलना चाहिए, इन्होंने दृष्टांत देते बताया कि माता पार्वती ने एक झूठ बोला जिसके कारण शिव ने उन्हें त्याग दिए थे. उन्होंने कहा कि गुरुमहाराज महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज भागलपुर कुप्पाघाट गुफा में 18 महीने तक लंबे समय तक तपस्या करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति किए थे लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. जैसे पगडंडी डगर पर राही चलते हैं तो रास्ता बना रहता हैं, ज़ब डगर पर चलना छोड़ देते हैं, तो रास्ता बंद हो जाता हैं. इसीलिए हमेशा तप करते रहना चाहिए. जब तक शरीर हैं तब तक तप कीजिये तप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है उन्होंने सदाचार का पालन करते हुए संतो के शरण में जाकर उनके बताए द्वारा मार्गों पर चलने से परम कल्याण हो जाएगा. कार्यक्रम का मंच संचालन शंकर साहनी ने किया. मौके पर समाजसेवी ऋषव कुमार, भरतलाल चौधरी, सुबोध शर्मा, शम्भू चौधरी, जीतन साह, बहादुर महतो, विदुरी महतो, चलितर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >