दबंगों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, घायल

थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है

परबत्ता. थाना क्षेत्र के नयागांव सीरिया टोला निवासी एक दिव्यांग के साथ दबंगों ने मारपीट की. मारपीट में दिव्यांग सीरिया टोल निवासी शंकर प्रसाद सिंह घायल हो गये. घायल दिव्यांग का इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है. घायल शंकर ने थाना में आवेदन देकर बताया कि बीते शनिवार को वह अपने भतीजे के साथ बहियार गया था. इसी दौरान ग्रामीण शैलेंद्र सिंह व उनके अन्य साथी द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा. मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की. बचाने के लिए आये भतीजा के साथ भी मारपीट की. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >