प्रेमी ने किया शादी से इंकार, नाबालिग चढ़ी मोबाइल टावर पर

थाना क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के भुतौली मालपा वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लगभग 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई

पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत धुतौली पंचायत के भुतौली मालपा वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लगभग 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. बताया जाता है कि चचेरे मामा के प्यार में पागल लड़की टावर पर चढ़ी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग पंचायत के वार्ड संख्या छह की रहने वाली है और प्रेम-प्रसंग को लेकर प्रेमी के परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने के कारण वह आक्रोश में आकर टावर पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चौथम थाना पुलिस एवं 112 की टीम को दी. सूचना मिलते ही चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार व 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद नाबालिग को चौथम थाना लाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. लड़की नाबालिग है, उससे आवश्यक पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >