36 घंटे बाद लापता युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

36 घंटे बाद लापता युवक का मिला शव

फोटो 51 में कैप्सन. शव देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़. प्रतिनिधि, मानसी थाना क्षेत्र के खिड़निया बागमती नदी में रविवार की सुबह हुए नाव दुर्घटना में दो लापता में एक युवक का शव 36 घंटे बाद परिजनों ने बरामद किया. बताते चलें कि रविवार को नाव पर सवार होकर 20 से 25 लोग सवार होकर अंबा बहियार परबल तोरने जा रहे थे. जहां बागमती नदी के उपधारा में एक बिजली पोल से नाव टकरा गई थी. जिसमें 20 से 22 लोग तैर कर ऊपर हो गये थे. जबकि महिला समेत एक युवक लापता हो गया. जहां युवक का शव 36 घंटे की खोजबीन के बाद सोमवार की शाम बरामद कर लिया गया. मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बलकुन्डा गांव निवासी विशेश्वर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार के रूप में की गयी. लापता दो लोगों की खोज में लगातार दो दिन से एसडीआरएफ टीम ने प्रयास किया. लेकिन शव बरामद नहीं हुआ. वही परिवार के लोगों के प्रयास से शव बरामद किया गया है. मानसी थाना अध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. दूसरे महिला का शव बरामद को लेकर खोज किया जा रहा है. सीओ आमिर हुसैन ने बताया कि लापता महिला को शव बरामदगी को लेकर बुधवार को एसडीआरएफ टीम पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >