डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद

डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद

चौथम. डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव सोमवार की शाम घटना के तीसरे दिन बरामद कर लिया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतका की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनी नगर निवासी ओम चौधरी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है. वह स्नातक की छात्रा थी. बताया कि युवती परिजनों के डांट से गुस्सा होकर डुमरी पुल पर पहुंची थी. इसके बाद पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी थी. बीते तीन दिनों से एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से खोजबीन कर रही थी. घटना के तीसरे दिन युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलते ही शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. एसआइ संतोष कुमार सिंह एवं एसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >