बाढ़ प्रभावित इलाके में ब्लिचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव

बाढ़ प्रभावित इलाके में ब्लिचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव

खगड़िया बाढ़ प्रभावित इलाके से पानी निकल गया है. पानी निकलते ही गांव घर में बदबू फैलने लगा है. स्थानीय लोग बदबू के कारण घर नहीं लौट पा रहे हैं. लोगों ने समस्याओं की जानकारी जिला परिषद क्षेत्र 7 के सदस्य प्रियदर्शना सिंह को दिया. जिप सदस्य प्रतिनिधि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने सोमवार को दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र संख्या 7 के कल्लर टोला, तारतर, अंबा दुर्गापुर, नन्हकू मंडल टोला आदि गांव में चुना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया. शिक्षक नेता सिंह ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश कर गया था. जिससे जलजमाव के कारण बीमारी जैसी महामारी का खतरा बन गया था. छिड़काव में बबलू कुमार, ऋषभ, ललन, करण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >