खगड़िया : महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
सुबह उठने पर दरवाजे से गायब मिली बाइक
समसपुर गांव निवासी रामजतन शर्मा ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह रात में मवेशी बांधने वाले स्थान के समीप घर के दरवाजे पर अपनी बाइक खड़ी की थी. इसके बाद वह सोने चले गए. सोमवार सुबह करीब चार बजे जब बाहर निकले तो बाइक गायब थी. इसके बाद परिजनों के साथ आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका.
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक उनके नाम से निबंधित है, जिसका पंजीकरण खगड़िया जिले में हुआ है. बाइक का निबंधन संख्या बीआर 34 जेड 5871 है. घटना के बाद उन्होंने महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन दिया.
पुलिस ने शुरू की जांच
महेशखूंट थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 135/26 दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है तथा चोरी गई बाइक की तलाश शुरू कर दी गई है.
