बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत

बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत

परबत्ता. थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोड़ के समीप एक बाईक सवार ने वृद्ध को ठोकर मार दी. जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक वृद्ध की पहचान सिराजपुर निवासी 60 वर्षीय अजय चौधरी के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध को ठोकर मार दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये. घायल वृद्ध को इलाज के लिये सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक ने बेगूसराय रेफर कर दिया. बेगूसराय में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >