खगड़िया से पसराहा लौटने के दौरान बाइक सवार युवक की मौत

खगड़िया से पसराहा लौटने के दौरान बाइक सवार युवक की मौत

पसराहा. मानसी थाना क्षेत्र के चूकती पुल एनएच-31 समीप शनिवार को दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. पुलिस शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर निवासी पुलकित सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि अहले सुबह लगभग तीन बजे बाइक से नीरज कुमार समारोह में शामिल होकर खगड़िया से पसराहा लौट रहा था. इसी दौरान चूकती पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया. पीछे से आ रही ट्रक टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही नीरज जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर, परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया था, लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >