सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे उक्त पथ के नपं अंतर्गत सड़कपुर पुलिया समीप घटित हुई है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा पीडब्ल्यूडी पथ के सड़कपुर पुलिया समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल को गंभीरावस्था में इलाज के लिए पीएचसी बेलदौर लाया. जबकि पीएचसी के चिकित्सक ने सडकपुर गांव निवासी पृथ्वी तांती के करीब 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया. घायल अजय कुमार को प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे उक्त पथ के नपं अंतर्गत सड़कपुर पुलिया समीप घटित हुई है. वही पीएचसी में इलाज के दौरान घायलावस्था में सडकपुर गांव निवासी शनिचर तांती के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि बाइक से अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र कुमार के साथ बेलदौर बाजार से घर सडकपुर गांव लोट रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल के समीप आते ही बाइक चला रहे धर्मेंद्र शर्मा फोन पर किसी से बात करने लगा. सामने से आ रहे दूसरे वाहन की लाइट से ओझिल होकर पुल के पहुंच पथ ढलान पर असंतुलित होकर नीचे गड्ढे में जा गिरा. इस दौरान पथ किनारे गड़े पीलर से टकराने के बाद सीने में धर्मेंद्र शर्मा को गंभीर चोट लगी एवं दम तोड़ दिया. जबकि घटना के बाद ग्रामीणों ने अचेतावस्था में दोनों घायलों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया, लेकिन जहां जहां पीएचसी के डा एचएम शर्मा ने धर्मेंद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय कुमार का प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए कार्रवाई में जुटे गए. वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की चीत्कार मच गयी. वही पीएचसी पहुंचे मृतक युवक के चचेरे भाई संजय तांती ने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा तीन भाई था. जिसमें की सबसे छोटा भाई सोनू कुमार की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. वहीं 10 दिन पूर्व ही धर्मेंद्र की मां लकवा रोग से ग्रसित हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >