पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत, दो लोग जख्मी

घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है

-घटना मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 जालिम बाबू टोला समीप की. -मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव निवासी गुलशन के रूप में हुई. – घटना के बाद एनएच 31 पर वाहनों की लगी लंबी कतार,यात्री रहे परेशान. मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 जालिम बाबू टोला के समीप एनएच 31 बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये. जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के नगर पंचायत करना गांव निवासी सिकंदर सिंह का 27 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गयी. बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर पिता सिकंदर सिंह, पुत्र गुलशन कुमार व बहू खगड़िया से गांव जा रहे थे. इसी दौरान मानसी जालिम बाबू टोला के समीप तेज अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को अस्पताल ले जाने के दौरान जख्मी गुलशन कुमार की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पीछे से आ रही तेज अनियंत्रित पिकअप ने ऐसी टक्कर मारी की. बाइक उछलकर जख्मी के शरीर पर गिर गयी. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना के बाद एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान वाहन चालक व यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मानसी पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >