बाइक सवार की भैंस से हुई टक्कर, मौत

धुसमुरी-विशनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच के पुत्र की मौत से गांव हुआ गमगीन

धुसमुरी-विशनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच के पुत्र की मौत से गांव हुआ गमगीन खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर पंचायत के छाछ घाट पुल पर बाइक सवार की भैंस से आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में पंचायत के पूर्व सरपंच अनिल पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभिषेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था. तभी अचानक सड़क पर भैंस आ गयी. तेज रफ्तार बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गयी. जिसके कारण बाइक सवार अभिषेक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जामा हो गयी. लोगों घटना की जानकारी परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक होनहार लड़का था. पढ़ाई-लिखाई के साथ घर के कामों में भी पिता का सहयोग करता था. इधर, घटना में घायल भैंस की भी हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से भैंस का उपचार कराया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >