भोला पासवान शास्त्री थे तपस्वी राजनेता: रामलखन प्रसाद

कमलपुर गांव में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयंती श्रद्धापुर्वक मनाई गयी

खगड़िया. कमलपुर गांव में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयंती श्रद्धापुर्वक मनाई गयी. समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामलखन प्रसाद पासवान ने की. जबकि संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गयी. रामलखन प्रसाद पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री तपस्वी राजनेता थे. जदयू नेता सुशांत यादव ने उन्हें जनसेवा का सच्चा प्रतीक बताया. एससी-एसटी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासूकी पासवान, जदयू अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कहा कि शास्त्री जी दलित समाज के गौरव और सर्वहारा वर्ग की बुलंद आवाज थे. जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि भोला बाबू ने सादगी को आभूषण, ईमानदारी को पूंजी और जनसेवा को जीवन का धर्म सिद्ध किया. तीन बार मुख्यमंत्री रहे शास्त्री जी ने राजनीति में सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और शिक्षा का अलख जगाया. मौके पर जदयू अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू नेता अविनाश पासवान, प्राचार्य डॉ. पुरातन गांधी, प्रधानाध्यापक बाल किशोर पासवान, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक सुखनंदन पासवान, सेवा निवृत प्राचार्य सुभाष पासवान, शिक्षक सनातन पासवान, शिक्षक संजय गांधी, साहेब सिंह, रामाशीष पासवान, नागो पासवान, पंकज, शंभू यादव, एलीशा एंजल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >