क्रिकेट मैच के दूसरे लीग मैच में भागलपुर ने किशनगंज को हराया

भागलपुर टीम ने किशनगंज टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के चोढली खेल मैदान में आयोजित अंतरजिला किंग्स इलेवन टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में भागलपुर टीम ने किशनगंज टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टाॅस जीतकर किशनगंज टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. वही किशनगंज टीम के खिलाडिय़ों ने निर्धारित 20 ओवर गेंदों का सामना करते 8 विकेट गंवाकर 200 रन बनाया एवं प्रतिद्वंद्वी टीम को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जवाब में बल्लेबाजी करते भागलपुर टीम के खिलाडिय़ों ने 19 ओवर 4 गेंदों का सामना करते 201 रन का लक्ष्य पार करते एक विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. वही निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अमीत मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी कर प्रतिद्वंद्वी टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर 49 रन का सहयोग देकर जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया. मैन आफ द मैच को इब्राहिम सिपाही ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. इस संबंध में टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो किस्मत ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए जिले में पहली बार फाइनल विजेता टीम को हीरो बाईक एवं उपविजेता टीम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुरस्कार का आयोजन किया गया है. इसके कारण टूर्नामेंट में शिरकत कर रही टीम एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो तनवीर हसन, सरपंच मो जरीफुल,मो शाहिद,मो बदरूल, हाकिम मास्टर, इब्राहिम सिपाही, इरफान पठान, मोहम्मद अरशद समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >