एनएच-31 पर भैंस से टकराई डीआइजी की कार, बेतिया डीआइजी हरिकिशोर राय जख्मी, सुरक्षा गार्ड को भी लगी चोट

भागलपुर से लौट रहे बेतिया डीआईजी हरिकिशोर राय की गाड़ी एनएच-31 पर अचानक सड़क पर आई भैंस से टकरा गई. हादसे में डीआईजी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड को भी चोट आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बेतिया के डीआईजी हरिकिशोर राय जख्मी हो गये. हादसे में उनके सुरक्षा गार्ड को भी मामूली चोट लगी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीआईजी को इलाज के लिए खगड़िया शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

भागलपुर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, डीआईजी हरिकिशोर राय भागलपुर से गवाही देकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर उनकी गाड़ी अचानक सड़क पर आई भैंस से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीआईजी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में डीआईजी को चोट लगी, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड को भी मामूली चोट आयी.

हादसे के बाद मची अफरातफरी

दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मानसी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए घायल डीआईजी को नेक्टर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया.

डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम विक्रम वीरकर और एसपी भानु प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने डीआईजी हरिकिशोर राय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में डीआईजी का उपचार किया जा रहा है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >