बेलदौर. प्रखंड के बेला नौवाद गांव के खेल मैदान में आयोजित आठ दिवसीय ग्रुप बी टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में बेला नौवाद ने पीरनगरा टीम को 20 रनों से हराकर विजेता शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जानकारी के मुताबिक, रविवार को आयोजित फाइनल मैच में बेला नौवाद टीम के कप्तान शिवम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं बल्लेबाजी करते बेला नौवाद टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में गेंदों का सामना करते 9 विकेट गंवाकर 244 रनों का विशाल स्कोर बनाया. वहीं प्रतिद्वंद्वी टीम पीरनगरा को जीत दर्ज करने के लिए 245 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. वहीं बल्लेबाजी करते पीरनगरा टीम के खिलाड़ी 17.3 ओवर गेंदों का सामना करते 223 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. वही बेला नौवाद टीम ने फाइनल मैच में पीरनगरा को 20 रन की बढ़त से हराकर विजेता शील्ड पर कब्जा जमा लिया. वहीं निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी विकास कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया, जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब मनोज कुमार को दिया गया. इन्होंने फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 14 रन बनाये, जबकि शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को जीत दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभायी. वही विजेता और उपविजेता टीम को उमाकांत शर्मा ठेकेदार और अभिषेक कुमार के हाथों शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं दिलचस्प मैच को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ खेल संपन्न होने तक दर्शक दीर्घा में डटी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
