घर पर पहुंचकर दंपती ने की मारपीट, जेवरात छीनने का आरोप : थाने में दिया आवेदन

बेलदौर के पीरनगरा पंचायत में शुक्रवार शाम एक दंपती पर महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र और पति से सोने की चकती छीनने का आरोप लगा है. पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

बेलदौर (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह में मारपीट कर जेवरात छीनने का मामला सामने आया है. इस संबंध में वार्ड छह निवासी राजकुमार यादव की पत्नी बंधन देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के एक दंपती को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

आवेदन के मुताबिक घटना शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे की है. बंधन देवी का आरोप है कि सज्जन यादव और उनकी पत्नी माना देवी उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की.

आवेदन में बताया गया है कि शोर सुनकर बंधन देवी के पति राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और पत्नी को बचाने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गयी.

मंगलसूत्र और सोने की चकती छीनने का आरोप

बंधन देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके गले से मंगलसूत्र और उसके पति के गले से सोने की चकती छीन ली गयी. घटना के बाद पीड़िता ने बेलदौर थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >