महाकाल ग्रुप के दो सदस्य हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

हथियार के साथ फोटो एवं वीडियो मोबाईल में रखा हुआ था.

पुलिस ने दो आरोपित युवक को एक देशी कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार———–खगड़िया. चौथम पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टाव जिंदा कारतूस बरामद किया है. गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोनों युवक को फैसन बन गया था. सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पुलिस ने बताया कि महाकाल ग्रुप से जुड़े थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी राजकुमार के पुत्र सूरज कुमार, शिवकुमार भगत के पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया कि दोनों युवक गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार खरीदकर लाया था. हथियार के साथ फोटो एवं वीडियो मोबाईल में रखा हुआ था. पुलिस ने बरामद मोबाइल की जांच किया तो हथियार के साथ फोटो व वीडियो था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ फोटो मामले में थाना में कांड संख्या 66/25 दर्ज कर लिया था. साथ ही आरोपित सूरज कुमार एवं गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित युवक ने बताया कि गांव के ही थाना टोल बसुलवा बहियार में झाड़ी में हथियार रखा गया है. पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ी से एक देशी कट्टा एवं 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया. इस संबंध में चौथम थाना में कांड संख्या 67/25 दर्ज किया गया. छापेमारी में थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल, दारोगा मो. मजीद आलम, अंतिमा कुमारी, उदय कुमार मंडल सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >