21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में लोगों से भाग लेने की अपील

सदर विधानसभा के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में भाग लेने की अपील की

खगड़िया सदर विधानसभा के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. पूर्व विधायक ने बताया कि 21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन शहर के केएन कल्ब में आयोजित किया जायेगा. कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सदस्य एआईससीसी, सदस्य पीसीसी व जिला डेलिगेट से 21 अप्रैल कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य सह पूर्व प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी आनंद माधव भाग लेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेन्द्र पासवान करेंगे. पूर्व विधायक ने कहा कि राहुल गांधी के अथक प्रयास के बावजूद आज बिहार कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर है. इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, वो आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हुए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह टिकट वितरण में गड़बड़ियों हुई वह किसी से छिपी नहीं है. पूर्व विधायक ने कहा आगामी 21 अप्रैल को समर्पित कांग्रेसियों का एकजुट करने के लिए कांग्रेस बचाओ सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसके लिए बीते 25 मार्च से ही जिलों में जनसंर्पक अभियान चलाया गया. जनसंर्पक अभियान में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंदन कुमार सिंहा, विनय राम, वुद्धन यादव आदि का योगदान अहम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >