गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्र सोंडीहा के एएनएम सीता कुमारी सेवानिवृत हो गए. सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह आयोजित एएनएम को विदाई दी. बताया जाता है कि एएनएम 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गयी. उनके रिटायरमेंट पर उप स्वास्थ्य केंद्र सोंडीहा में पदस्थापित एएनएम, आशा कार्यकर्ता व ममता कार्यकर्ताओं ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. अवकाश प्राप्त एएनएम सीता कुमारी को अंग वस्त्र व बुके देकर उपहार के साथ विदाई दी गयी. सीता कुमारी ने कहा कि अपने कार्यकाल में ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी का निर्वहन किया है. इस दौरान मुझे प्यार यहां के स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया है, वह जीवन भर कभी भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर अनुपम राज, पूजा कुमारी सहित कई एएनएम वह आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
एएनएम का सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई

एएनएम का सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई
Copied link
रिटायरमेंट पर उप स्वास्थ्य केंद्र सोंडीहा में पदस्थापित एएनएम, आशा कार्यकर्ता व ममता कार्यकर्ताओं ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया.