सड़क दुर्घटना में पशुपालक की मौत

सड़क दुर्घटना में पशुपालक की मौत

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के बुधौरा गांव में सड़क दुर्घटना में पशुपालक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान बुधौरा गांव निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र यादव के रूप ने हुई. परिजनों ने बताया कि देवेंद्र घास लाने के लिए बहियार जा रहा था. इसी दौरान एक बोलेरो ने धक्का मार दिया, जिससे पशुपालक की मौत घटनास्थल हो गयी. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ……….. बरुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर की पत्थरबाजी खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे एक बच्ची घायल हो गयी. परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल बच्ची की पहचान बरूआ गांव निवासी शरबीन यादव की पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर पत्थरबाजी की गयी, जिससे बच्ची घायल हो गयी. …………… सड़क दुर्घटना में किशोर घायल खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही में ऑटो के धक्के से स्कूटी सवार जख्मी हो गया. लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के गुलाब नगर निवासी मयंक राज के रूप में हुई है. बताया जाता है कि किशोर स्कूटी में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >