ट्रेन से गिरकर वृद्ध की हुई मौत

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की हुई मौत

महेशखूंट. बरौनी-कटिहार रेलखंड पर महेशखूंट पश्चिमी केबिन ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पछियारी टोला निवासी भोला महतो के 60 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद महतो बीते शुक्रवार की शाम बरौनी कटिहार पैसेंजर ट्रेन से घर महेशखूंट आ रहा था. इसी दौरान पश्चिमी केबिन के समीप वह ट्रेन से गिर गया, जिससे वृद्ध की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >